Home स्थापत्य- मध्य प्रदेश गढ़कुण्डार दुर्ग

गढ़कुण्डार दुर्ग

1005
0

गढ़कुण्डार क्षत्रीय खंगार समाज का ऐतिहासिक तीर्थस्थल एवं सामाजिक आस्था का केन्द्र है। गढ़कुण्डार में वर्ष 2006 में समाज के राष्ट्रीय महाधिवेशन में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा क्षत्रीय खंगार वंश के जनक महाराजा खेत सिंह की जयन्ति के उपलक्ष्य में गढ़कुण्डार महोत्सव प्रत्येक वर्ष 27 से 29 दिसम्बर तक (तीन दिवसीय) जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित करना सुनिश्चित किया गया। जिस में प्रथम दिवस 27 दिसम्बर को महाराजा खेत सिंह खंगार का जयन्ती मनाकर ख्ंगार क्षत्रीय की कुलदेवी गजानन माता के मन्दिर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से समाज के लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। खंगार क्षत्रीय समाज के द्वारा तीन दिन तक लगातार निःशुल्क भण्डारा (भोजन) कराया जाता है। शाम के समय मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, साथ ही मेला भी लगता है। इस बार भी गढ़कुण्डार महोत्सव में लाखों श्रृद्धालुओं के शामिल होने की सम्भावना है।

निकट के दर्शनीय स्थल- जरायमठ (बरुआसागर), बरुआसागर का किला व टहरौली का किला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here