चित्र व आलेख- पूर्णिमा सिंह
Anvala Navami (Ichchha Navami))- यह पर्व कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विशेष विधान है, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु और सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इस दिन महिलायें आंवले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित कर धूप, दीप व गंध-पुष्प से पूजन करके, कच्चा सूत या कलावा पेड़ के तने पर 5 या 7 वार लपेट कर परिक्रमा करती हैं।

फिर उसकी छाया में परिवार की अन्य सभी सदस्यों के साथ सात्विक भोजन करती हैं। पर्व से सम्बन्धित कहानी सुनाई जाती हैं। अंत में जरूरतमंदों दान-पुण्य करते हैं।





























































