Home स्थापत्य- मध्य प्रदेश सावन भादों स्तम्भ, ओरछा (म. प्र.)

सावन भादों स्तम्भ, ओरछा (म. प्र.)

144
1

चित्र व आलेख- विकास वैभव

Sawan Bhadon Pillers, Orchha (M. P.)- ओरछा झाॅंसी से 16 किमी॰ की दूरी पर म० प्र० की सीमा में स्थित एक सुन्दर, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल है। झाॅंसी-मानिकपुर रेलवे लाईन पर स्थित ओरछा रोड स्टेशन से ओरछा मात्र 6 किमी॰ की दूरी पर स्थित है। श्री रामराजा मन्दिर के मुख्य द्वार के सामने 25 फुट ऊॅंचे दो स्तम्भ खड़े है, जिन्हें सावन भादों के नाम से जाना जाता है। किवदंती है कि सावन भादों में जब दोनों स्तम्भ मिलते थे तो इन से संगीत की लहरें उत्पन्न होती थी। अतः लोग इन स्तम्भों को बड़ी श्रद्धा से देखते थे। इसका निर्माण राजा वीर सिंह जू देव प्रथम (1606-1627 ई.) ने करवाया था।

किन्तु वर्तमान में रामराजा लोक के निर्माण के दौरान खुदाई में इन स्तम्भों के नीचे एक कक्ष मिला है। कक्ष को देखने से ज्ञात होता है कि बुन्देला राजाओं ने महल के निर्माण के साथ ही इस कक्ष को आधुनिक तरीके से बनवाया था। गर्मी से राहत के लिये प्राकृतिक एयरकंडीशन कमरे बनवाये। सदियों बाद भी इसकी सुन्दरता विद्यमान है। कक्ष का तापमान बाहर की तुलना में 15 डिग्री तक कम रहता है। इन स्तम्भों से राजमहल के अन्दर राजा के कक्ष में ठण्डी हवा आती थी। इन स्तम्भों में चारों ओर छिद्र हैं, जिससे किसी भी दिशा में हवा चले पर हवा ठण्डी हो कर इन स्तम्भों के अन्दर आती थी।
निकट के दर्शनीय स्थल- जहाॅंगीर महल, राजा महल, श्री रामराजा मन्दिर, हरदौल की बैठक, चतुर्भुज मन्दिर, लक्ष्मी मन्दिर आदि।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here