Home स्थापत्य- झाँसी सिटी चर्च, झाँसी (उ.प्र.)

सिटी चर्च, झाँसी (उ.प्र.)

837
1

चित्र व आलेख- विकास वैभव

City Church, Jhansi (U.P.)- झाँसी शहर के मध्य मानिक चौक में स्थित है सिटी चर्च। गोथिक स्थापत्य शैली में निर्मित इस चर्च का शिलान्यास सन् 1889 ई. में तथा निर्माण कार्य नवम्बर 1891 ई. में पूर्ण हुआ था। बङे हाॅल और नुकीले शिखर के रूप में स्थापित इस चर्च का निर्माण केवल ईंटों और प्लास्टर से किया गया है। इसमें जन सामान्य के बैठने के लिए दो आउटर हैं, ऑल्टर (वेदी) सामान्य ऊँचाई की है। आउटर के दक्षिण एवं पश्चिम में बरामदा है। पश्चिम में स्थित तीन मंजिला वर्गाकार लघु कक्ष में घण्टा लगा हुआ है। यह कक्ष अष्टकोणीय उत्तुंग शिखर से अलंकृत है, जिसके चारों कोनों पर एक-एक चौकोर लघु गुम्बद बने हुए हैं। शिखर के केन्द्र पर आमलक स्थापित है, इसके ऊपर उस समय सलीब का अलंकरण रहा होगा क्योंकि वर्तमान में लौह छङ विद्यमान है। इसकी वाह्य दीवारें प्लास्टर रहित हैं, परन्तु भलीभाँति पकाई गई ईंटों को चूने की चिनाई करके इसका निर्माण किया गया था। यूरोपीय शैली के मिट्टी के टाइल्स द्वारा इसकी छत बनाई गई है। यह चर्च अत्यंत सुंदर दृष्टिगोचर होता है।

निकट के दर्शनीय स्थल- रानीमहल, गुसांई मन्दिर (फूटा चौपङा), झाँसी दुर्ग, राजकीय संग्रहालय तथा रघुनाथ राव महल आदि।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here